लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया बस्ती का इलाका, पूरी तरह से रहेगा सील

By भाषा | Updated: May 22, 2020 12:24 IST

बस्ती के एक क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उस क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि यदि यहां से कोई व्यक्ति बाहर निकलता है तो उसके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।निरंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 

बस्ती: जिले के एक क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद वहां निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शुक्रवार को बताया कि रूधौली कुचुरूआ के मजरा उत्तराडीह को निषिद्ध क्षेत्र बनाया गया है। इस गांव का मजरा उत्तराडीह इलाका पूरी तरह से सील रहेगा। 

उन्होंने कहा कि यदि यहां से कोई व्यक्ति बाहर निकलता है तो उसके विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस गांव में 15 मई को मुम्बई से आये एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार रात में मृत्यु हो गयी थी। निरंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 

मजरे में दस से 12 परिवार रहते हैं और यहां की आबादी 100 के लगभग है। उल्लेखनीय है कि जिले में बृहस्पतिवार को 16 प्रवासी श्रमिकों एवं मजदूरों में कोरोना संक्रमण पाया गया, जिससे इस संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या बढकर 120 हो गयी है। डीएम ने कोरोना संक्रमित नए मरीजों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह दूसरी बार है जब यहां बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। 

उन्होंने बताया कि इसके पहले ट्रेन से आये 50 प्रवासी मज़दूरों में कोरोना वायरस (Coronavirus) पाया गया था। बस्ती जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 120 हो गई है। बस्ती जिले में मौजूद 120 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 36 लोग अन्य जिलों के हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबस्तीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण