लाइव न्यूज़ :

इंदौर में शमसुल इस्लाम, दिग्विजय सिंह और अशोक पांडे के कार्यक्रम को नहीं मिली 'सरकारी अनुमति', आयोजकों ने रद्द किया कार्यक्रम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 26, 2022 15:35 IST

भोपाल में टेक्सटाइल डेवलपमेंट ट्रस्ट ने कार्यक्रम से एक दिन पहले आयोजकों को एक पत्र भेजा, जिसमें 'सरकारी आदेश' का हवाला देते हुए कार्यक्रम को रद्द करने की बात कही गई है। वहीं कार्यक्रम के आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को फिर से अनुमति मांगी, जिसके बाद सभागार के मालिक ने जवाब दिया कि वह "अपरिहार्य कारणों" के कारण आयोजन की अनुमति नहीं दे सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में प्रोफेसर शमसुल इस्लाम के अलावा दिग्विजय सिंह और लेखक अशोक पांडेय भी शामिल होने वाले थे टेक्सटाइल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव ने कहा कि प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति देने से मना किया हैइस्लाम ने कहा कि कुछ लोग हिंदु-मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में जानेमाने विचारक और दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर शमसुल इस्लाम को टेक्सटाइल डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना था लेकिन आयोजन से ठीक एक दिन पहले कार्यक्रम को सरकारी आदेश का हवाला देते हुए रद्द कर दिया है।

भोपाल में टेक्सटाइल डेवलपमेंट ट्रस्ट ने कार्यक्रम से एक दिन पहले आयोजकों को एक पत्र भेजा, जिसमें 'सरकारी आदेश' का हवाला देते हुए कार्यक्रम को रद्द करने की बात कही गई है। वहीं कार्यक्रम के आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को फिर से अनुमति मांगी, जिसके बाद सभागार के मालिक ने जवाब दिया कि वह "अपरिहार्य कारणों" के कारण आयोजन की अनुमति नहीं दे सकते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर शमसुल इस्लाम के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और लेखक अशोक पांडेय भी शामिल होने वाले थे। समाचार चैनल एनडीटीवी से कार्यक्रम के रद्द होने के बारे में बात करते हुए टेक्सटाइल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव एमसी रावत ने कहा, "हमें प्रशासन से जानकारी मिली है कि कार्यक्रम यहां नहीं हो सकता है।"

अनुमति से इनकार करने के पीछे के कारण पूछे जाने पर एमसी रावत ने स्पष्ट कहा कहा, "सरकार ने हमें इसकी अनुमति नहीं देने के लिए मना कर दिया। कल अगर सरकार कहती है कि इसे करना चाहिए तो मैं इसके लिए व्यवस्था करूंगा।" 

इस मामले में शमसुल इस्लाम ने कहा कि वह इस समय धार्मिक सद्भाव को बढ़ाने के लिए देशभर की यात्रा कर रहे हैं। इस्लाम ने कहा, "कुछ लोग हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भगवान कृष्ण के बारे में मौलाना हसरत मोहानी का गीत पढ़ना चाहता हूं। मैंने इसे भोपाल में 20 जगहों पर पढ़ा है और कोई समस्या नहीं है। लेकिन वे चाहते हैं कि मैं रुक जाऊं।"

शमसुल इस्लाम दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसल रहे हैं। इस्लाम की वेबसाइट के मुताबिक वह धार्मिक कट्टरता, अधिनायकवाद और महिलाओं के उत्पीड़न सहित अन्य मुद्दों के खिलाफ लिख रहे हैं। उनका कहना है कि वो इस समय भारत और दुनिया भर में राष्ट्रवाद के उदय और इसके विकास पर मौलिक शोध कार्य किया है।

टॅग्स :भोपालदिग्विजय सिंहBJPशिवराज सरकारशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?