लाइव न्यूज़ :

RSS विचारक राकेश सिन्हा को दलित प्रदर्शनकारी समझ पकड़ ले गई नोएडा पुलिस, बाद में छोड़ा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 3, 2018 00:31 IST

राकेश सिन्हा ने बताया कि उन्हें भी दलित प्रदर्शनकारी समझ कर हिरासत में लिया गया था। सिन्हा ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें मानवाधिकार और व्यक्ति के सम्मान का ख्याल रखना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अप्रैलः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक प्रोफेसर राकेश सिन्हा को नोएडा पुलिस ने दलित प्रदर्शनकारी समझ हिरासत में ले लिया। उस वक्त वो एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने दफ्तर जा रहे थे। राकेश सिन्हा ने मीडिया को बताया कि वो एक पैनल डिस्कसन के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस की एक जीप में डाल दिया गया जहां आठ पुलिसकर्मी थे। इस टीम का नेतृत्व नोएडा के एसएसओ कर रहे थे। राकेश सिन्हा ने जब उनसे हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा तो उन्हें जाने के लिए कह दिया गया। यह भी पढ़ेंः 'भारत बंद' LIVE: हिंसा, गिरफ्तारी और राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी, जानें सभी बड़ी अपडेट्स

राकेश सिन्हा ने बताया कि उन्हें भी दलित प्रदर्शनकारी समझ कर हिरासत में लिया गया था। सिन्हा ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें मानवाधिकार और व्यक्ति के सम्मान का ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, सोमवार को कई दलित संगठनों ने भारत बंद का आवाह्न किया था। दिन चढ़ने के साथ ही इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज जोर दिया कि जाति के आधार पर किसी भी प्रकार के अत्याचार को रोकने के लिये बनाये गए कानूनों का कठोरता से पालन होना चाहिए और समाज के हर वर्ग के लोगों को किसी प्रकार के बहकावे में आये बिना परस्पर प्रेम और सौहार्द बनाये रखना चाहिए। आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने अपने बयान में कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के उपयोग पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लेकर हो रही हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है।

टॅग्स :दलित विरोधआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील