लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों को बंद नहीं करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:02 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों को संचालित रहने देने की अनुमति देने का आग्रह किया और कहा कि सिनेमाघर दर्शकों के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करते हैं।

ओमीक्रॉन स्वरूप के आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राज्य में ‘येलो अलर्ट’ जारी करने की घोषणा की थी जिसके कारण स्कूल, कॉलेज, सिनेमा और जिम बंद हो गए।

लगभग 150 कंपनियों की सदस्यता वाली गिल्ड ने दिल्ली सरकार से कहा कि थिएटर दर्शकों को "स्वच्छ वातावरण" उपलब्ध कराने में सक्षम हैं क्योंकि वे सभी आवश्यक कोविड रोधी दिशानिर्देशों का पालन करते हैं।

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने ट्वीट में कहा, “दिल्ली सरकार से हम सिनेमाघरों को संचालित रहने देने की अनुमति देने का आग्रह करते हैं। सिनेमाघर अन्य प्रतिष्ठानों की तुलना में भौतिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखते हुए एक स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की बेहतर क्षमता से लैस हैं।’’

संगठन ने उस बयान को भी साझा किया जिसे मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने दिन में पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

एमएआई सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सिनेमाघरों को फिर से खोलने के लिए उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?