लाइव न्यूज़ :

देश में संभवतः पहली बार बिहार के गया में होने जा रहा है देशभर के जुड़वां भाई-बहनों का एक भव्य समागम

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2025 16:48 IST

यह कार्यक्रम देश में संभवतः पहली बार इस स्तर पर हो रहा है, जिसमें एक साथ हज़ार से अधिक जुड़वां जोड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस अनोखी पहल का उद्देश्य जुड़वां लोगों को एक साझा मंच देना है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की भी योजना है।

Open in App

पटना:बिहार के गया में आगामी 10 मई को एक अनूठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां देशभर के जुड़वां भाई-बहनों का एक भव्य समागम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम देश में संभवतः पहली बार इस स्तर पर हो रहा है, जिसमें एक साथ हज़ार से अधिक जुड़वां जोड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस अनोखी पहल का उद्देश्य जुड़वां लोगों को एक साझा मंच देना है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की भी योजना है।

कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और देश के कोने-कोने से जुड़वां भाई-बहन इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए संपर्क साध रहे हैं। अब तक मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से करीब 100 जुड़वां जोड़ियां आयोजकों से संपर्क कर चुकी हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 

इस अनूठी पहल के पीछे हैं गया शहर के पंजाबी कॉलोनी, नई गोदाम इलाके के रहने वाले जुड़वां भाई संतोष कुमार(छोटे) और आशुतोष कुमार(बड़े)। दोनों भाई न केवल देखने में एक जैसे हैं, बल्कि उनकी आदतें, हाव-भाव और सोच में भी अद्भुत मेल है। 

उन्होंने मिलकर यह संकल्प लिया है कि देशभर के जुड़वा लोगों को एक मंच पर लाकर इस रिश्ते की विशिष्टता को सबके सामने रखा जाए। संतोष और आशुतोष का मानना है कि जुड़वां लोगों में कोई न कोई विशेषता या जुड़ाव की अनोखी कहानी जरूर होती है, जो लोगों को रोमांचित कर देती है। इसी सोच के साथ यह आयोजन सांस्कृतिक, सामाजिक और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?