लाइव न्यूज़ :

पायलट समर्थक विधायकों ने मुद्दों के समाधान में देरी पर नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:52 IST

Open in App

जयपुर, 10 जून पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नाराजगी की खबरों के बीच उनके समर्थक विधायकों ने उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों के समाधान पर देरी पर नाराजगी जताई है। पायलट के करीबी करीब आधा दर्जन विधायकों ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइन्स स्थित उनके निवास पर उनसे मुलाकात की।

सूत्रों के अनुसार इससे पूर्व दिन में पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह की पायलट से मुलाकात के बाद विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, मुकेश भाकर और रामनिवास गवारिया पायलट से मिले। विधायक राकेश पारीक भी पायलट के निवास पर पहुंचे।

चाकसू (जयपुर) से विधायक सोलंकी ने कहा कि ‘‘हम सब अपनी आवाज पार्टी की मजबूती के लिये उठा रहे है। जो पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा पर सवाल उठाते है, वे पार्टी के शुभचिंतक नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को पायलट को सुनना चाहिए और पंजाब की तर्ज पर मामले का समाधान करना चाहिए।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ‘‘ पंजाब में (नवजोत) सिद्धू की सुनवाई 10 दिन के अंदर हो गई लेकिन राजस्थान में 10 महीने के बाद भी सचिन पायलट द्वारा उठाये गये मुद्दो का समाधान नहीं हुआ। जब पंजाब में सिद्धू को 10 दिन में सुना जा सकता है.. पायलट को क्यों नहीं ?’’

पायलट के साथ मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में सोलंकी ने कहा कि ‘‘ हमारे द्वारा उठाई गई मांगों पर कोई चर्चा या सुनवाई नहीं हुई है।’’ सोलंकी ने कहा कि ‘‘यदि मुख्यमंत्री पायलट खेमे के लोगो की बात पर विचार नहीं करना चाहते तो उन्हें अपने पक्ष के लोगो को राजनीतिक नियुक्तियां देनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘कम से कम राजनीतिक नियुक्तियां तो होनी चाहिए। कार्यकर्ता निराश हैं और उन्हें सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार भी होना चाहिए।’’

भाकर ने कहा कि राज्य में जिन लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिये पांच साल मेहनत की है, उन्हें उनका हक दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘‘ हमारा संघर्ष चल रहा है। पायलट अपने लिये नहीं बल्कि उन कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिये कुछ मांग रहे है जिन्होंने पांच साल तक संघर्ष किया। जब पंजाब के असंतुष्ट नेताओं को सुना जा सकता है तो पायलट को क्यों नहीं? पायलट ने पार्टी के लिये संघर्ष किया ओर उनकी बात सुनी जानी चाहिए।’’

इस बीच राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर 11 जून को भंडाना, दौसा में हर साल होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम को इस बार कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सीमित रखने का फैसला किया गया है। बांदीकुई से विधायक गजराज खटाणा ने लोगों को उनके संबद्ध स्थानों से ही दिवंगत नेता पायलट को श्रदांजलि अर्पित करने को कहा है। भंडाना के कार्यक्रम में सचिन पायलट के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

कांग्रेस बढ़ती महंगाई के खिलाफ कल देशव्यापी आंदोलन कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार पायलट जयपुर में इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं हालांकि अभी इस तरह का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए