लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में 10 अक्टूबर को कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका

By भाषा | Updated: October 1, 2021 16:50 IST

Open in App

लखनऊ, एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश में छह महीने के अंदर होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटीं कांग्रेस महासचिव और उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा 10 अक्टूबर को वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

शुक्रवार को जारी एक बयान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद अहमद खान ने बताया कि सभा की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और 10 अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा को प्रियंका गांधी वाद्रा संबोधित करेंगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस महासचिव की जनसभा ऐसे समय में आयोजित की जा रही है जब गांधी परिवार के करीबी और चार पीढ़ियों से कांग्रेस को मजबूत करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमला पति त्रिपाठी के प्रपौत्र, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने गत दिनों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। त्रिपाठी परिवार का वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर आदि जिलों में काफी प्रभाव रहा है और यहां लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में त्रिपाठी परिवार के लोग प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। पिछली विधानसभा में मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र से ललितेश पति त्रिपाठी भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे।

ललितेश पति त्रिपाठी के कांग्रेस छोड़ने के फैसले को पार्टी के लिए बड़ा झटका माना गया है। इसके पहले जून माह में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली और पिछले दिनों उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई तथा सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल ने विधान परिषद का सदस्य भी मनोनीत कर दिया।

विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले उत्तर प्रदेश में इन दो प्रमुख ब्राह्मण चेहरों के कांग्रेस छोड़ने और अन्य कई नेताओं के बाहर जाने से कांग्रेस पार्टी अब अपनी किलेबंदी मजबूत करने में जुट गई है। वाद्रा ने उत्‍तर प्रदेश के दौरों की रफ्तार भी बढ़ा दी है।

खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थितियां पिछले 32 वर्षों में लगातार बिगड़ती जा रही हैं और राज्य का विकास बाधित हुआ है। उन्‍होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?