लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने सेंट्रल विस्टा को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि देश में कोरोना महामारी के संकट के समय प्रधानमंत्री के नए आवास के लिए पैसे क्यों खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री का नया आवास और सेंट्रल विस्टा की लागत 20 हजार करोड़ रुपये है। इतने पैसे में टीके की 62 करोड़ खुराक आ जाएगी, 22 करोड़ रेमेडिसिवर आ जाएगा, 10 लीटर के तीन करोड़ ऑक्सीजन सिलेंडर आ जाएंगे या 13 एम्स बन जाएंगे। फिर ये क्यों?’’

प्रियंका के साथ ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य नेता सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सवाल उठा चुके हैं।

उधर, विदेशी सहायता को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘नया भारत’ है, जहां नाकामियों से मिली सहानुभूति को खूबी बना दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर