लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने साथ सेल्फी लेने वाली महिला पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई पर सरकार को घेरा

By भाषा | Updated: October 21, 2021 12:05 IST

Open in App

लखनऊ, 21 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उनके साथ तस्वीरें लेने वाली महिला पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी करने पर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सरकार को घेरा।

प्रियंका ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "खबर आ रही है कि इस तस्वीर से (उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री) योगी (आदित्यनाथ) जी इतने व्यथित हो गए कि वह इन महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, "अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले। इन कर्मठ और निष्ठावान पुलिसकर्मियों का करियर खराब करना सरकार को शोभा नहीं देता।"

आगरा के एक थाने के मालखाने से नकदी चुराने के आरोपी की कथित रूप से पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके परिजन से मिलने जाते समय प्रियंका को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार को रोक लिया गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई थी।

लखनऊ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव के साथ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तस्वीर खिंचवाए जाने के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस उपायुक्त को इस बात की जांच करने को कहा गया है कि क्या प्रियंका के साथ सेल्फी लेकर महिला पुलिसकर्मियों ने पुलिस सेवा संबंधी नियम-कायदों का उल्लंघन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए