लाइव न्यूज़ :

प्रियंका ने की पीड़िता से बात, दिया हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का आश्वासन

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:11 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 30 दिसंबर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बेरहमी से पीटे जाने के वायरल वीडियो के मामले में अमेठी निवासी पीड़िता दलित लड़की से बृहस्पतिवार को फोन पर बात की और उसे हर स्तर पर उसकी लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता के घर पहुंचा और उससे तथा उसके माता-पिता से बातचीत की।

इस मुलाकात के बाद लल्लू ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने फोन से प्रियंका गांधी की पीड़ित लड़की से बात कराई। उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रियंका गांधी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह हर स्तर पर न्याय की लड़ाई लड़ेंगी और कांग्रेस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

लल्लू ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले सत्ताधारी दल के नेताओं का नाम भी उजागर किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

इससे पहले, लल्लू तथा उनके कुछ साथी नेताओं को बिना अनुमति के प्रदर्शन करने और माहौल खराब करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। अमेठी के उप जिलाधिकारी संजीव कुमार मौर्य बताया कि बाद में उन सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दलित लड़की की पिटाई के वायरल वीडियो पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा बुधवार को राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिए जाने के बाद आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमेठी में प्रदर्शन किया और राज्य की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाए।

अमेठी की रामलीला मैदान से अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में शुरू हुआ प्रदर्शन राजीव गांधी तिराहे पर समाप्त हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

प्रियंका गांधी ने 29 दिसंबर को संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दलित लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर मामले के आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन करेगी।

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज करके राहुल सोनी, सूरज सोनी और शुभम गुप्ता नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए