लाइव न्यूज़ :

प्रियंका शर्मा बनीं यूपी की पहली महिला सरकारी बस ड्राइवर, नौकरी मिलने पर पीएम मोदी और सीएम योगी का किया धन्यवाद

By आजाद खान | Updated: December 23, 2022 13:41 IST

आपको बता दें कि ड्राइविंग की कोर्स की हुई प्रियंका को जब साल 2022 में पता चला कि यूपी रोडवेज में महिला बस ड्राइवर की नौकरी निकली है तो वह जरा भी देरी नहीं की और इसका फॉर्म भर दिया था। ऐसे में उसे यह नौकरी मिल गई है और अब वह बस चला अपने परिवार को चला रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी की पहली महिला सरकारी बस ड्राइवर प्रियंका शर्मा बनी है। वह बिहार की रहने वाली है जिस पर दो बच्चों का पालन-पोषण का जिम्मा है। नौकरी मिलने के बाद प्रियंका ने पीएम मोदी और सीएम योगी का धन्यवाद किया है।

लखनऊ: दो बच्चों की मां प्रियंका शर्मा को यूपी में महिला बस ड्राइवर की सरकारी नौकरी मिली है। वे पहली महिला है जो उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम में बतौर ड्राइवर तैनात की गई है। प्रियंका शर्मा की माने तो वह बहुत संघर्ष के बाद इस मुकाम तक पहुंची है और ऐसे में वह एक सरकारी नौकरी पाने के काफी खुश भी है। 

प्रियंका शर्मा ने पीएम मोदी समेत यूपी के सीएम योगी का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन लोगों ने देश की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिया है। प्रियंका बिहार की रहने वाली है और परिवार को चलाने का जिन्मा उनके ही सिर पर है। 

क्या है पूरा मामला

प्रियंका शर्मा बिहार के बांका जिले के हरदौड़ी गांव की रहने वाली है। उसके दो बच्चे है जिसका पालन-पोषण वही करती है। प्रियंका की माने तो उसका पति एक शराबी था और शराब के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद बच्चों को संभालने का जिम्मा उसके सिर आ गया और वह नौकरी की तलाश करने लगी थी। 

ऐसे में प्रियंका दिल्ली चली गई थी और वहां एक कारखाने में सहायक के रूप काम करने लगी थी। प्रियंका के मुताबिक, काम के दौरान ही उसने ड्राइविंग के बारे में सोचा और वह अपने परिवार के साथ मुंबई चली गई। वहां वह ड्राइविंग कोर्स करने के बाद ट्रक चलाने लगी थी और काम के सिलसिले में वह बंगाल आई थी तो उसे पता चला कि यूपी सरकार में ड्राइवर की नौकरी निकली है। 

महिला बस ड्राइवर का फार्म भरा और मिल गई नौकरी

प्रियंका ने आगे बताया कि साल 2022 में जब उसे पता चला कि उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम में महिला बस ड्राइवर की नौकरी निकली है तो उसने वह फॉर्म भर दिया था। इसके बाद उसे नौकरी मिल गई और फिर उसने इसकी ट्रेनिंग ली थी। इसी साल सितंबर में जब उसकी ट्रेनिंग खत्म हो गई तो उसकी पोस्टिंग हो गई और अब वह उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम में बतौर ड्राइवर बस चला रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिहारनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे