लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज से चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगी प्रियंका गांधी, नौका से निकालेंगी ‘गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा’

By भाषा | Updated: March 15, 2019 15:07 IST

चुनाव आयोग को सौंपे पत्र में कांग्रेस महासचिव की प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा 18 मार्च से 20 मार्च के बीच होने के मद्देनजर अनुमति मांगी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी के मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना है ।पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रियंका नदी तटों पर बसे लोगों विशेषकर मल्लाह समुदाय के लोगों से सीधा संवाद करेंगी।

लखनऊ, 15 मार्चः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के, पूर्वी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र प्रयागराज से लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करने की संभावना है। जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए वह नदी के रास्ते प्रयागराज से वाराणसी जा सकती हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी को पहले शुक्रवार यानी आज ही यहां पहुंचना था लेकिन अब वह संभवत: 18 मार्च से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने पहले कहा था कि प्रियंका शुक्रवार को यहां पहुंचेंगी। लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रियंका का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। चुनाव आयोग को सौंपे पत्र में कांग्रेस महासचिव की प्रयागराज से वाराणसी की यात्रा 18 मार्च से 20 मार्च के बीच होने के मद्देनजर अनुमति मांगी गयी है। कांग्रेस नेता ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका नदी मार्ग से मोटरबोट के जरिए जाएंगी और सौ किलोमीटर का सफर तय करेंगी। नदी तटों पर उनके स्वागत के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिसके लिए आदर्श आचार संहिता के अनुरूप चुनाव आयोग से अनुमति आवश्यक है।

पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रियंका नदी तटों पर बसे लोगों विशेषकर मल्लाह समुदाय के लोगों से सीधा संवाद करेंगी। आम तौर पर नदी तट के इन इलाकों तक सड़क मार्ग से जाना मुश्किल है । 17 मार्च को प्रियंका के राज्य की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है । अगले दिन वह प्रयागराज जाएंगी और कांग्रेस के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि नदी तट के गांव बेहद पिछड़े हैं । पिछले 30 साल में राज्य सरकारों ने उनकी अनदेखी की है।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गयी है और मंजूरी की प्रतीक्षा है । उन्होंने बताया कि प्रियंका के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठकों का दौर कल से ही जारी है । जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर लिया जाएगा । प्रयागराज में प्रियंका नेहरू परिवार का आधिकारिक आवास रहे आनंद भवन जा सकती हैं । उनके मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना है ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रयागराज लोकसभा सीटप्रियंका गांधीप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप