लाइव न्यूज़ :

उप्र में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के चेहरे के संबंध में प्रियंका गांधी करेंगी फैसला: खुर्शीद

By भाषा | Updated: August 22, 2021 11:31 IST

Open in App

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा कौन होगा, इस बारे में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा फैसला करेंगी। चुनाव घोषणा पत्र के सिलसिले में शनिवार को मेरठ पहुंचे खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएगी। खुर्शीद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में किसी का नाम लिए बगैर कहा कि सब जानते हैं कि पार्टी किसके नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। उन्होंने राज्य में होने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के चेहरे के चयन के बारे में कहा कि यह फैसला प्रियंका करेंगी। खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश में किसानों की हालत को चिंताजनक बताया। उन्होंने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां पैदा हुई अराजकता के मद्देनजर कहा कि भारत में रह रहे अफगानिस्तान के छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने अफगानिस्तान संबंधी नीति को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को अफगानिस्तान और तालिबान के मामले में अपनी नीति स्पष्ट करनी चाहिए। इस मौके पर मौजूद पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान ‘‘ऑक्सीजन की कमी से लाखों लोगों की जान गई। प्रदेश में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। किसान और युवक परेशान हैं। अब तक 10 फीसदी लोगों का भी टीकाकरण नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश कुपोषण और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामले में शीर्ष पर है। महंगाई चरम पर है। किसानों पर अत्याचार हो रहा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। अब सरकार की विदाई होने वाली है’’। उल्लेखनीय है कि पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए कांग्रेस के नेता इस समय राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में खुर्शीद, श्रीनेत, पूर्व विधायक विवेक बंसल, अमिताभ दुबे और कांग्रेस कमेटी के सचिव रोहित चौधरी समेत कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति का दल शनिवार को मेरठ पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील