लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी डालेगीं यूपी में डेरा, विधानसभा चुनाव 2022 पर लगाई निगाह, उत्तर भारत में कांग्रेस को करेंगी मजबूत

By शीलेष शर्मा | Updated: October 9, 2019 07:01 IST

प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति दिल्ली में बैठकर नहीं, लखनऊ में शीला कौल के आवास को स्थाई निवास बनाकर करेगीं.

Open in App
ठळक मुद्देपिछले एक सप्ताह में प्रियंका गांधी ने प्रदेश के नेताओं को बुलाकर सात से अधिक बैठकें कीं और उसके बाद यह कदम उठाया. प्रियंका ने साफ किया कि 2022 में कांग्रेस को हर कीमत पर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना है

हिंदीभाषी राज्यों में पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस रणनीति बनाने में जुटी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश का प्रभार होने के बावजूद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इस रणनीति की केंद्र बिंदु में है. पार्टी सूत्र बताते है कि प्रियंका गांधी पहले उत्तर प्रदेश को पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर तैयार करने की कोशिश करेंगी और उसके बाद बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब जैसे उत्तर भारत के राज्यों में कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में दशकों से सत्ता से बाहर कांग्रेस अब सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में जुट गई है जिसके लिए प्रियंका गांधी ने राज्य के पुराने कांग्रेसी नेताओं को मार्ग दर्शन मंडल की श्रेणी में शामिल प्रदेश की बागडोर युवा नेताओं के हाथ में सौंप दी. दो बार के विधायक रहे अजय कुमार लल्लू को जहां उन्होंने राजबब्बर की जगह अध्यक्ष नियुक्त किया वहीं, 12 महासचिव, 4 उपाध्यक्ष, 18 सलाहकार समिति के सदस्य और 8 कार्यकारी दल गठित कर दिए.

यह कार्यकारी दल क्षेत्रवार प्रदेश को बांट कर अपने-अपने क्षेत्र के लिए रणनीति बनाने का काम करेगें जिसकी निगरानी स्वयं प्रियंका गांधी करेगीं. प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश की राजनीति दिल्ली में बैठकर नहीं, लखनऊ में शीला कौल के आवास को स्थाई निवास बनाकर करेगीं. वे सप्ताह में चार दिन लखनऊ में डेरा डालेंगी.

पार्टी सूत्र बताते है कि पिछले एक सप्ताह में प्रियंका गांधी ने प्रदेश के नेताओं को बुलाकर सात से अधिक बैठकें कीं और उसके बाद यह कदम उठाया. बैठक के दौरान प्रियंका ने साफ किया कि 2022 में कांग्रेस को हर कीमत पर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होना है और उसी दिशा में पंचायत स्तर से जिला और जिले से राज्य तक संगठन को पहले खड़ा किया जाए जिसके लिए हर मुद्दे पर कांग्रेस की मौजूदगी सुनिश्चित करनी जरूरी है.

टॅग्स :प्रियंका गांधीउत्तर प्रदेशअसेंबली इलेक्शन २०१९
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए