लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी लगाने लगी गेस्ट हाउस में झाड़ू, आखिर क्यों किया ऐसा! वीडियो हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2021 13:28 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोमवार तड़के यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वे रविवार देर रात लखीमपुर खीरी के लिए निकली थीं। पुलिस ने उन्हें सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर खीरी जाने के रास्ते में सीतापुर में प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया।लखीमपुर में रविवार को हुई हिंसा में 4 किसान समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई थी।कांग्रेस ने प्रियंका को तत्काल रिहा कर किसानों के परिवारों से मिलने के लिए जाने देने की मांग रखी है।

लखीमपुर: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाने के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद सीतापुर गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाती नजर आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस ने सोमवार तड़के प्रियंका गांधी को हिरासत में उस समय लिया जब वे लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही थीं।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। यह वीडियो वहीं का है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसके विरोध में अनशन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने प्रियंका को बहुत गंदे कमरे में रखा। प्रवक्ता के मुताबिक कांग्रेस महासचिव ने खुद झाड़ू से कमरे को साफ किया। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर हुई। 

उपमुख्यमंत्री को कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के दो वाहनों द्वारा कथित रूप से प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने दोनों वाहनों में आग लगा दी। इस घटना में चार किसानों तथा वाहनों पर सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई। 

किसान मौर्य के बनबीरपुर दौरे का विरोध कर रहे थे जो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा का पैतृक गांव है।

बहरहाल कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने को गैरकानूनी कदम करार देते हुए कहा है कि उन्हें तत्काल रिहा कर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने के लिए जाने दिया जाए। साथ ही कांग्रेस ने मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर उनके पुत्र की गिरफ्तारी की भी मांग रखी है

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाPriyanka Gandhi Vadraकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील