लाइव न्यूज़ :

शहीद की बेटी से बोलीं प्रियंका गांधी, डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने में मदद करूंगी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 19, 2019 08:57 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है

Open in App

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले में शहीद उन्नाव के निवासी अजीत कुमार आजाद के बेटी ईशा से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फोन पर बात की। प्रियंका ने शहीद अजीत कुमार की बेटी से बातचीत के दौरान उनके डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने में मदद का आश्वासन दिया। यह बातचीत उन्नाव की पूर्व कांग्रेस सांसद अन्नू टंडन ने करवाई। शहीद अजीत कुमार की बेटी ईशा ने बताया कि प्रियंका ने उनसे पूछा कि वह आगे क्या करना चाहती हैं। तो उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं, इस पर प्रियंका ने वादा किया वह उनकी पूरी मदद करेंगी। शहीद के पिता प्यारेलाल ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो भरोसा मेरे परिवार को दिया है, उससे इस दुख की घड़ी में हम लोगों को सदमे से उबरने में मदद मिलेगी। 

बता दें कि अजीत कुमार आजाद सीआरपीएफ की 115वीं बटैलियन में तैनात थे। मेरे पिता के साथ भी ऐसा ही हुआ था प्रियंका गांधी ने पुलवामा के ही एक और शहीद जवान अवधेश कुमार यादव के पिता से बात की थी। वह यूपी के चंदौली के रहने वाले थे। प्रियंका ने इस दौरान कहा था कि मेरे पिता के साथ भी ऐसा ही हुआ था। इसलिए मैं आपका दुख समझ सकती हूं।

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान हुए थे शहीद  

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है और 42 जवानों के नाम सामने आए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है । कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीपुलवामा आतंकी हमलाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी