लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी का रैली में पीएम मोदी पर तंज, 'मैंने अपनी जिंदगी में इनसे बड़ा कायर, कमजोर प्रधानमंत्री नहीं देखा'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 9, 2019 15:37 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 9 मई को हरियाणा के सिरसा में रैली कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सिरसा में भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा,  'पीएम मोदी को अगर राजीव गांधी जी और मेरी बात करनी है तो जरूर कीजिए, दिल खोल कर कीजिए लेकिन जनता को समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया और क्या नहीं किया?'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को  'भ्रष्टाचारी नंबर वन' वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है।कांग्रेस ने राजीव गांधी को 'भ्रष्टाचारी नंबर वन' कहने पर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी।

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (9 मई) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को कायर और कमजोर प्रधानमंत्री बताया है। प्रियंका गांधी ने कहा, मैंने अपनी पूरी जिंदगी में इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री आजतक नहीं देखा है। राजनीतिक शक्ति टीवी पर बड़े-बड़े विज्ञापन दिखाने से नहीं आती है। 

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को लेकर यह भी कहा, 'राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये मानें कि जनता ही सबसे बड़ी है औप जनता की बात सुनने की शक्ति भी होनी चाहिए। जनता की परेशानियों और समस्याओं को सुलझाने की शक्ति हो, आलोचना सुनने की शक्ति हो, विपक्षी दलों की बात सुनने की शक्ति हो, लेकिन पीएम तो आपकी बात सुनना तो छोड़ दीजिए जवाब देना भी नहीं जानते हैं।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 9 मई को हरियाणा के सिरसा में रैली कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सिरसा में भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा,  'पीएम मोदी को अगर राजीव गांधी जी और मेरी बात करनी है तो जरूर कीजिए, दिल खोल कर कीजिए लेकिन जनता को समझा दीजिए कि आपने राफेल मामले में क्या किया और क्या नहीं किया?' राहुल गांधी ने सवाल पूछते हुए बोला कि पीएम मोदी बताएंगे कि भारत के दो करोड़ युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला?  

पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को  'भ्रष्टाचारी नंबर वन' वाले बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा, सैम पित्रादो, अहमद पटेल, शिला दीक्षित सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता पीएम मोदी की आलोचना की है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी कांग्रेस के राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया था।' 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019राजीव गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए