प्रियंका गांधी का हमला, कहा-नौकरी पर बात करने से कतराती है मोदी सरकार क्योंकि 3.64 करोड़ लोग हुए बेरोजगार

By भाषा | Published: January 27, 2020 02:31 PM2020-01-27T14:31:44+5:302020-01-27T14:31:44+5:30

प्रियंका ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।

Priyanka Gandhi Says Modi government hesitates to talk on jobs because 3.64 crore people become unemployed | प्रियंका गांधी का हमला, कहा-नौकरी पर बात करने से कतराती है मोदी सरकार क्योंकि 3.64 करोड़ लोग हुए बेरोजगार

सर्वाधिक 3.5 करोड़ नौकरियां वस्त्र उद्योग क्षेत्र की हैं। 

Highlightsप्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला बीते पांच साल में 3.64 करोड़ नौकरियां सिर्फ सात प्रमुख क्षेत्रों में ही जा चुकी हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गत पांच वर्षों में 3.64 करोड़ नौकरियां जाने से जुड़ी एक रिपोर्ट को लेकर सोमवार को दावा किया कि इतने बड़े पैमाने पर रोजगार खत्म होने की वजह से नरेंद्र मोदी सरकार नौकरियों पर बात करने से कतराती है।

प्रियंका ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''नौकरियां देने के तमाम बड़े वादों की हकीकत यही है। देश के सात बड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े तीन करोड़ लोग बेरोजगार हो गए हैं।'' उन्होंने दावा किया, "बड़े-बड़े नामों और विज्ञापनों का नतीजा है 3 करोड़ 64 लाख बेरोजगार लोग। तभी तो सरकार नौकरी पर बात करने से कतराती है।"

प्रियंका ने जिस रिपोर्ट का हवाला दिया उसके मुताबिक देश में बीते पांच साल में 3.64 करोड़ नौकरियां सिर्फ सात प्रमुख क्षेत्रों में ही जा चुकी हैं। इनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल हैं। सर्वाधिक 3.5 करोड़ नौकरियां वस्त्र उद्योग क्षेत्र की हैं। 

Web Title: Priyanka Gandhi Says Modi government hesitates to talk on jobs because 3.64 crore people become unemployed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे