लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: 'जब इंदिरा जी को गोली मारी गई तब हम दोनों भाई-बहन...' छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी ने परिवारवाद के आरोपों पर दिया जवाब

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 30, 2023 18:09 IST

प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज सबसे कम बेरोजगारी है। छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रदेशों से लोग काम करने के लिए आ रहे हैं। आपको यहां सरकार से राहत मिल रही है, खेती-किसानी अच्छी हो रही है। जबकि आपके पड़ोस के मध्य प्रदेश में केवल घोषणाएं और घोटाले हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित कियाप्रियंका गांधी ने परिवारवाद के आरोपों पर दिया जवाबकहा- ये परिवारवाद नहीं है, ये देश के प्रति एक भक्ति है

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा बरकरार है और छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार आ रही है। प्रियंका ने इस दौरान कांग्रेस पर लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोपों का जवाब भी दिया। 

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "जब इंदिरा जी को गोली मारी गई, तो हम दोनों भाई-बहन स्कूल में थे। पिता जी बंगाल दौरे पर थे, मां अस्पताल में थीं। 7 साल बाद मेरे पिता के साथ भी वही हुआ, लेकिन मेरी इस देश में आस्था और देशभक्ति कम नहीं हुई। जब हम अपनी पीढ़ियों की बात करते हैं तो हमारी आलोचना करने वाले परिवारवाद की बात करते हैं। ये परिवारवाद नहीं है, ये देश के प्रति एक भक्ति है, जो टूट नहीं पा रही है।" 

कांग्रेस सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा, " महिलाओं को पंचायतों में 33% आरक्षण कांग्रेस सरकार ने दिया। महिला आरक्षण बिल पास तो हो गया, लेकिन 10 साल तक महिलाओं को उनका हक नहीं मिलने वाला। लेकिन मीडिया में चर्चा खूब हुई, इवेंटबाजी हुई; इसलिए नेताओं की घोषणा की सच्चाई को परखिए।"

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने कहा, "मोदी सरकार देश की संपत्ति अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को देती जा रही है। BHEL, HAL, रेलवे... आपको जहां से रोजगार मिलता था, वो सारी संपतियां अपने मित्रों को सौंप रहे हैं। हम समानता की बात करते हैं, ताकि जनता को फायदा मिले, लेकिन इन लोगों ने रोजगार के सभी माध्यम बंद कर दिए हैं।"

उन्होंने कहा कि पूरा उत्तर भारत आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहा है। महिलाएं, किसान भाई दिन-रात खेत की पहरेदारी करते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में ये समस्या कांग्रेस की एक अच्छी सोच की वजह से खत्म हो गई है। आज प्रदेश की महिलाएं सक्षम बनीं और लोग गौठानों के माध्यम से गोबर बेचकर कमाई कर पा रहे हैं।

प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज सबसे कम बेरोजगारी है। छत्तीसगढ़ में दूसरे प्रदेशों से लोग काम करने के लिए आ रहे हैं। आपको यहां सरकार से राहत मिल रही है, खेती-किसानी अच्छी हो रही है। जबकि आपके पड़ोस के मध्य प्रदेश में केवल घोषणाएं और घोटाले हो रहे हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023Priyanka Gandhi Vadraविधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण