लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव: सूत्र 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 16, 2019 17:59 IST

वाराणसी में रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा था कि क्या कहते हैं आप लोग वाराणसी सीट से ही चुनाव लड़ जाऊं क्या? इसके बाद से ही मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आम हो गई कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।  

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव की उम्मदवारी पर फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही करेंगे।कांग्रेस ने अभीतक वाराणसी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर ये अटकलें सामने आ रही थी कि वो लोकसभा चुनाव 2019 में वाराणसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन टीवी चैनलों के सूत्रों ने यह दावा किया है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ेंगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि इस खबर को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस महासचिव की उम्मदवारी पर फैसला पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही करेंगे। कांग्रेस ने अभीतक वाराणसी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है और कार्यकर्ता प्रियंका से चुनाव लड़ने की मांग भी कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा था कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर फिलहाल कुछ तय नहीं किया गया है। कोई निर्णय नहीं हुआ है लेकिन जैसे ही इसपर फैसला किया जाएगा, मीडिया को सूचित किया जाएगा। 

प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर दिया था बयान 

असल में वाराणसी में रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कह दिया था कि क्या कहते हैं आप लोग  वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या? इसके बाद से ही मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आम हो गई कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।  

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील