लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस मुख्यालय में लगी प्रियंका गांधी की नेमप्लेट, राहुल गांधी ने दिया अपने बगल वाला कमरा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2019 16:05 IST

प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी है। बीजेपी ने कांग्रेस के इस फैसले को परिवारवाद से जोड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस यूपी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रियंका गांधी की ताजपोशी करना चाहती है।प्रियंका गांधी भारत लौटते ही सबसे पहले भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिलने उनके आवास पर पहुंची थी।

प्रियंका गांधी वाड्रा की राजनीति में तो औपचारिक एंट्री हो ही गई है। लेकिन अब प्रियंका गांधी को कांग्रेस मुख्यालय के दफ्तर में भी अधिकारिक जगह मिल गई है। पांच फरवरी को प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में एक चेंबर दी गई है। जिसपर नेम प्लेट लगा है। नेम प्लेट पर ''प्रियंका गांधी वाड्रा जर्नल सेक्रेटरी'' लिखा हुआ है। ऐसी खबरें है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी को अपने बगल वाला कमरा दिया है।

प्रियंका गांधी जब से पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गई हैं तब से सबके उनके चाहने वाले इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि वो अधिकारिक तौर पर कब अपना पदभार संभालेंगी। जब प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रभारी बनाते हुए उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी थी तो वह भारत में नहीं बल्कि यूएस में थी। सोमवार(4 फरवरी) को प्रियंका गांधी यूएस से वापस लौटआईं हैं। 

खबर है कि सोमवार को प्रियंका गांधी देश की राजधानी दिल्ली आई हैं। प्रियंका भारत लौटते ही सबसे पहले भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मिलने उनके आवास पर पहुंची। जहां उन्होंने जल्द ही बैठक करने की बात की है। कांग्रेस लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रियंका गांधी की ताजपोशी करना चाहती है।

अगले सप्ताह से प्रियंका गांधी करेंगी औपचारिक बैठक

उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के प्लानिंग का इंतजार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी आगमी सात फरवरी को राजधानी दिल्ली में राहुल द्वारा बुलाए गए एआईसीसी के राज्य प्रबंधकों की बैठक में शामिल होंगी। वह कांग्रेस के राज्य प्रमुखों और विधायक दल के नेताओं की एक अन्य बैठक में 9 फरवरी को शामिल होंगी। 

हालांकि प्रियंका गांधी  पार्टी-फोल्ड में उनकी औपचारिक शुरुआत इस महीने के अंत में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में होगी। जहां पार्टी को लोकसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने की उम्मीद है। प्रियंका के पार्टी में शामिल होने के बाद, कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई को दो भागों में विभाजित किया- पूर्वी और पश्चिमी - पूर्वी क्षेत्र का प्रभार, प्रियंका और पश्चिमी क्षेत्र को पार्टी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया है।

प्रियंका की राजनीति में एंट्री पर बीजेपी ने किया विरोध

बीजेपी के सारे बड़े नेताओं ने प्रियंका गांधी के राजनीति में आने पर परिवारवाद का उदारहण ठहराया। बीजेपी ने कहा, प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल गांधी की नाकामी को साबित करती है। 

हाल ही में बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'रावण' और उनकी बहन प्रियंका गांधी को 'शूर्पणखा' बताया है । बैरिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा था, 'आप जानते हैं कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो पहले रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा को भेजा था ।' 

 बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के इस फैसले को परिवारवाद से जोड़ा था। संबित पात्रा ने कहा है कि परिवारवाद का इससे अच्छा कोई और उदारहण नहीं है। संबित पात्रा ने कहा था, आज फिर साबित हो गया कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है क्योंकि आज पार्टी के पहले परिवार से राज्याभिषेक हुआ है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप