लाइव न्यूज़ :

'मोदी जी...मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिए', कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने कहा- मेरा भाई देश के लिए गाली ही नहीं बल्कि गोली खाने को भी तैयार है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 30, 2023 21:14 IST

कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने कहा, "हिम्मत रखिए मोदी जी। मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिए। मेरा भाई कहता है कि वह इस देश के लिए गाली ही नहीं बल्कि गोली खाने को भी तैयार है। मेरा भाई कहता है कि वह सच के लिए खड़ा रहेगा, चाहे गाली दो, गोली मारो या चाकू मारो।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशानाकहा- मोदी जी, मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिएकहा- मोदी जी। मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिए

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के प्रचार में जुटीं प्रियंका गांधी ने जमखंडी में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मेरे भाई राहुल गांधी से सीखना चाहिए। 

प्रियंका ने कहा, "मैंने पहला ऐसा पीएम देखा है जो जनता के सामने कहता है कि मुझे गाली दी जा रही है। पीएम के पास जनता की समस्याओं की लिस्ट नहीं है, बल्कि गालियों की लिस्ट है। मोदी जी, मेरे भाई से सीखिए जो कहता है- गाली क्या, मैं देश के लिए गोली खा लूंगा।"

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "किसान हर मौसम में खेती करते हैं, लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाए, क्योंकि सरकार ने कोई सुविधा नहीं दी। आप ट्रैक्टर, खाद, कीटनाशक समेत सब चीजों पर टैक्स देते हैं। ऐसे में आपको लगता होगा कि इतनी मेहनत के बाद भी मेरी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 'जहरीले सांप' वाले बयान को लेकर जारी सियासत पर प्रियंका गांधी ने कहा, "अगर आप उनके (बीजेपी) द्वारा मेरे परिवार को दी गई गालियों को देखें और अगर हम सूची तैयार करना शुरू कर दें तो हम एक के बाद कई किताबें प्रकाशित करा सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "पिछले दो-तीन दिनों से जो कुछ मैं देख रही हूं, वह अजीब है। मैं कई प्रधानमंत्रियों को देख चुकी हूं। इंदिरा जी (इंदिरा गांधी), उन्होंने इस देश के लिए गोलियां खाईं। राजीव गांधी, जिन्होंने इस देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मैंने पी वी नरसिंह राव और मनमोहन सिंह को इस देश के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है। लेकिन वह (मोदी) पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आपके सामने आते हैं और रोते हैं कि उन्हें गालियां दी जा रही हैं। वह आपका दुख सुनने के बजाय यहां आकर अपने बारे में बताते हैं। प्रधानमंत्री के कार्यालय में किसी ने लोगों की समस्याओं के बारे में नहीं बल्कि उन लोगों के बारे में एक सूची बनाई है जिन्होंने प्रधानमंत्री को कई बार गाली दी थी।"

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "हिम्मत रखिए मोदी जी। मेरे भाई राहुल गांधी से सीखिए। मेरा भाई कहता है कि वह इस देश के लिए गाली ही नहीं बल्कि गोली खाने को भी तैयार है। मेरा भाई कहता है कि वह सच के लिए खड़ा रहेगा, चाहे गाली दो, गोली मारो या चाकू मारो। मोदी जी डरिए मत। ये सार्वजनिक जीवन है और ऐसी बातें झेलनी पड़ती हैं। साहस दिखाने और आगे बढ़ने की जरूरत है। अब जब मैं आपसे बात कर रही हूं, तो मैं आपको बता दूं, अगर आप एक और बात सीखते हैं तो यह अच्छा होगा, लोगों की आवाज सुनें।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Priyanka Gandhi Vadraराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील