लाइव न्यूज़ :

मुकदमा क्यों किया गया जेल में डाल दीजिए..., इंदौर में प्रियंका गांधी, कमलनाथ पर FIR को लेकर राजद सांसद ने पीएम पर बोला हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2023 15:30 IST

शनिवार को इंदौर के पुलिस आयुक्त के आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की स्थानीय इकाई के संयोजक नीमेष पाठक ने शिकायत की है कि ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी पत्र वायरल किया है, जिसमें ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की बात लिखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोझ झा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कल प्रधानमंत्री कहते हैं कि दरभंगा में AIIMS खुल गया।। मनोज झा ने कहा कि पहले ED, CBI से लेकर अब इस तरह के मुकदमों से प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है।

इंदौरः मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व सीएम कमल नाथ और अन्य के खिलाफ दर्ज FIR पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा है कि मुकदमा क्यों किया गया जेल में डाल दीजिए... इसका मतलब तो यही है कि आप कुछ भी कह सकते हैं।

मनोझ झा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कल प्रधानमंत्री कहते हैं कि दरभंगा में AIIMS खुल गया। दूसरी बात यह कि अगर उनसे सवाल पूछ लिए जाए तो FIR हो जाता है, अगर व्यक्ति किसी सदन का सदस्य है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। लोकतंत्र की आड़ में यह खतरनाक खेल हो रहा है। मनोज झा ने कहा कि पहले ED, CBI से लेकर अब इस तरह के मुकदमों से प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप वाले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर इंदौर में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव सरीखे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के ट्विटर खातों के ‘‘हैंडलर’’ (खाता चलाने वाला व्यक्ति) के खिलाफ शनिवार रात प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। इस मामले में भाजपा द्वारा ग्वालियर में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इससे पहले दिन में भाजपा नेताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दावा किया कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया था, ‘‘कर्नाटक की भ्रष्ट भाजपा सरकार 40 प्रतिशत कमीशन वसूलती थी। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया अब मध्य प्रदेश की जनता 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को सत्ता से हटाएगी।’’

शनिवार को इंदौर के पुलिस आयुक्त के आधिकारिक ट्विटर खाते पर जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की स्थानीय इकाई के संयोजक नीमेष पाठक ने शिकायत की है कि ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से फर्जी पत्र वायरल किया है, जिसमें ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने की बात लिखी गई है।

टॅग्स :मनोज झाKamal Nath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतमध्य प्रदेश कांग्रेसः टैलेंट हंट का मकसद और पुरानी परंपरा, पिछले 23 वर्षां में केवल 15 महीने ही कांग्रेस सत्ता में रही...

भारतबिहार की कानून व्यवस्था को लेकर राजद सांसदों ने साधा एनडीए सरकार पर निशाना, कहा- आज की स्थिति ऐसी है कि हमलोग तो बस आहत लोग हैं

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील