लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने दिनकर की कविता पढ़ कर पीएम मोदी पर साधा निशाना, दुर्योधन से की तुलना

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 7, 2019 14:58 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (7 मई) को झारखंड के चाईबासा में रैली करते हुए कहा, इस देश के चौकीदार ने लाख करोड़ रुपये चोरी किए। राफेल डील के द्वारा 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिए।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, जंगल, जल और जमीन मोदी ने अनिल अंबानी को दे दी है।प्रियंका गांधी ने कहा, चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी भी ये नहीं कहते कि उन्होंने जनता से किया वादा पूरा किया है या नहीं।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा के अंबाला में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि पीएम मोदी दुर्योधन की तरह हैं। लेकिन पीएम मोदी को ये नहीं पता कि दुर्योधन का भी घमंड खत्म हो गया था और एक दिन पीएम मोदी का भी खत्म हो जाएगा। 

प्रियंका गांधी ने कहा, चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी भी ये नहीं कहते कि उन्होंने जनता से किया वादा पूरा किया है या नहीं। कभी शब्दों के नाम पर वोट मांगते हैं तो कभी मेरे परिवार के शहीद हुए सदस्यों के नाम पर वोट मांगते हैं।  

राजीव गांधी पर पीएम मोदी द्वारा किए गए विवादित टिप्पणी पर  प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में अपने भाषण में राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए राजीव गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी कांग्रेस के राजदरबारियों ने मिस्टर क्लीन बना दिया था, गाजे बाजे के साथ मिस्टर क्लीन-मिस्टर क्लीन चला था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर वन के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया था।

प्रियंका गांधी ने रैली में रामधारी सिंह दिनकर की कविता सुनाकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि इनकी सरकार बस जुमलेबाजी की है। ये सिर्फ बड़े-बडे़ वादें कर सकते हैं लेकिन कोई काम नहीं करते। जमीनी हकीकत ये है कि इन्होंने कोई काम नहीं किया है। 

प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रामधारी सिंह दिनकर की ये कविता पढ़ी...

वर्षों तक वन में घूम-घूमबाधा-विघ्नों को चूम-चूमसह धूप-घाम, पानी-पत्थरपांडव आये कुछ और निखरसौभाग्य न सब दिन सोता हैदेखें, आगे क्या होता है

मैत्री की राह बताने कोसबको सुमार्ग पर लाने कोदुर्योधन को समझाने कोभीषण विध्वंस बचाने कोभगवान् हस्तिनापुर आयेपांडव का संदेशा लाये

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज (7 मई) को झारखंड के चाईबासा में रैली करते हुए कहा, इस देश के चौकीदार ने लाख करोड़ रुपये चोरी किए। राफेल डील के द्वारा 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाल दिए। 

राहुल गांधी ने कहा, जंगल, जल और जमीन मोदी ने अनिल अंबानी को दे दी है। मोदी ने जमीन लूटकर आदिवासियों को गरीब बनाया। मैं कहता हूं कि सरकार जबरन किसी की जमीन नहीं ले सकती है। राहुल गांधी ने कहा, आपने कभी किसान के घर के आगे चौकीदार देखा है क्या? चौकीदार हमेशा अमीरों के घर के आगे रहते हैं। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील