लाइव न्यूज़ :

मिशन 2019: प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर से मिले

By विकास कुमार | Updated: March 13, 2019 18:28 IST

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देवबंद में मंगलवार को भीम आर्मी के संस्थापक और उनके समर्थकों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया था.

Open in App

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल की प्रभारी प्रियंका गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर से उनका हाल-चाल जानने के लिए मेरठ पहुंचे. चंद्रशेखर इस वक्त मेरठ के अस्पताल में भर्ती हैं. 

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना देवबंद में मंगलवार को भीम आर्मी के संस्थापक और उनके समर्थकों को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया था. 

 

हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद चन्द्रशेखर की तबियत खराब हो गई थी जिन्हें मेरठ के आंनद अस्पताल मे भर्ती कराया गया. 

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने ‘भाषा’ को बताया था कि भीम आर्मी के सस्थापक चन्द्रशेखर आजाद आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने समर्थकों के साथ मोटर साइकिल और गाड़ियों के जलूस के रूप में मुजफ्फरनगर जाने की तैयारी कर रहे थे. पुलिस को सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आचार संहिता के बारे में बताया. 

चन्द्रशेखर आजाद ने शनिवार को दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि यदि गठबन्धन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मजबूत प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा तो दोनों सीटों पर भीम आर्मी मजबूत प्रत्याशी उतारेगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाभीम आर्मी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील