लाइव न्यूज़ :

छात्रावास में लड़की की मौत को लेकर प्रियंका ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:11 IST

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सितम्बर में जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की मौत पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि राज्य में लड़कियों की सुरक्षा के लिए मामले में कार्रवाई किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।  उन्होंने पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले में तुरंत सुनवाई की मांग की थी।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सितम्बर में जवाहर नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की मौत पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाए कि उससे बलात्कार हुआ लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार मामले को खींचती रही जबकि मृतक के परिवार के सदस्य त्वरित कार्रवाई की मांग करते रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय, भोनगांव की 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा का शव 16 सितम्बर को छात्रावास के कमरे में फंदे से झूलता पाया गया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस तथ्य से पता लगाया जा सकता है कि उत्तरप्रदेश क्यों अपराध में शीर्ष पर है, मैनपुर के नवोदय विद्यालय में छात्रा का शव 16 सितम्बर को पाया गया।’’ कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘लड़की का परिवार प्रशासन से लगातार सच्चाई सामने लाने के लिए कहता रहा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। छात्रा से बलात्कार किया गया। लेकिन उत्तरप्रदेश प्रशासन मामले को खींचता रहा। यह ऐसी चौथी घटना है। शर्मनाक।’’

उन्होंने पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले में तुरंत सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि राज्य में लड़कियों की सुरक्षा के लिए मामले में कार्रवाई किया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

टॅग्स :प्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील