लाइव न्यूज़ :

PNB घोटाला: आरोपी नीरव मोदी-प्रियंका चोपड़ा को भी लगा चुके हैं चूना, अभिनेत्री ने भेजा नोटिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 15, 2018 15:16 IST

हजारों करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी पर प्रियंका ने विज्ञापन के एवज में भुगतान न करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

Open in App

पंजाब नेशनल बैंक ने बुधवार (14 फरवरी) को 11,000 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े की जानकारी दी थी। यह घोटाला बैंक के एमसीबी ब्रैडी हाउस (मुंबई) से जुड़ा है।  अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। खबर के मुताबिक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी को नोटिस भेजा है। 

हजारों करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी पर प्रियंका  ने विज्ञापन के एवज में भुगतान न करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।दरअसल नीरव मोदी की कंपनी द्वारा तैयार हीरे के आभूषणों का विज्ञापन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करती हैं, वह इस कंपनी की बतौर ब्रांड एंबेस्डर हैं। अब प्रियंका के इस फैसले के बाद आरोपी के लिए परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

कहा जा रहा है कि प्रियंका के अलावा और भी कई जानीमानी हस्तियां और मॉडल भी नीरव मोदी की कंपनी से जुड़ी रही हैं। ऐसे में वह भी आरोपी के लिए परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। वहीं, इसी बीच इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू  हो गई हैं।  

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीरव मोदी के देश छोड़ने पर बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्‍होंने ट्वीट किया, क्‍या यह संभव है कि भाजपा सरकार के साथ सक्रिय साठगांठ के बिना ही वह (नीरव मोदी) या विजय माल्‍या देश छोड़ सकते हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

विश्वगुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म 'अनुजा' ऑस्कर के लिए नामांकित

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार