लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में गरजीं प्रियंका गांधी, पैसों के बल पर बनाई गई भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ लूट और घोटालों पर

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 21, 2023 20:41 IST

प्रियंका गांधी ने भाषण की शुरुआत राम-राम से की और स्थानीय भाषा में अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश की जनता बदलाव चाहती है पूरा विश्वास है कि इस बार मप्र की जनता सच्चाई का साथ देगीप्रियंका गांधी ने भाषण की शुरुआत राम-राम से की और स्थानीय भाषा में अपना संबोधन शुरू कियाउन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी

इंदौर/ग्वालियर: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित जनाक्रोश रैली में कहा कि पैसों के बल पर बनाई गई मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ लूट और घोटालों पर है। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है पूरा विश्वास है कि इस बार मप्र की जनता सच्चाई का साथ देगी। 

प्रियंका गांधी ने भाषण की शुरुआत राम-राम से की और स्थानीय भाषा में अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। महिलाओं के खाते मे 1500 रुपये हर महीने डाले जाएंगे। रसोई गैस का सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और 200 यूनिट बिजली आधे दाम पर मिलेगी। इसके अलावा किसानों के कर्ज माफी का काम पूरा किया जाएगा। 

श्रीमती गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन भी बढ़ाई जाए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, मध्य प्रदेश में हो रहे घोटालों को लेकर भाजपा सरकार को जमकर घेरा। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में पैसों के बल पर कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा की सरकार बनाई गई थी। यह पैसों से खरीदी हुई सरकार है, तो इसकी नीयत खराब है। इसलिए इनका ध्यान सिर्फ लूट और घोटालों पर है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को भर्ती घोटाले दिए। महाकाल का घोटाला दिया। इस सरकार में घोटालों की लिस्ट बहुत लंबी है। 

उन्होंने कहा कि सत्ता को गलत इंसान के हाथ में दे दो, तो इसी तरह की लूट मचेगी, जो मध्यप्रदेश में हो रही है। 18 साल की सरकार में मुख्यमंत्री 22000 घोषणाएं कर चुके हैं, लेकिन क्या इनमें से 2000 घोषणाएं भी पूरी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की अचानक विचारधारा बदल गई।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज महंगाई से जनता की कमर टूटी जा रही है। हर चीज महंगी हो गई है। टमाटर तो 150 रुपए का है ही। गैस सिलेंडर भी 1000 रुपए से ऊपर का मिल रहा है। घर की मरम्मत कराना भी महंगा हो गया है। बच्चों की फीस भी महंगी हो गई है। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी को लेकर शिवराज सरकार को घेरते हुए पटवारी परीक्षा में हुए घोटाले का उदाहरण दिया। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि शर्म की बात है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने तीन सालों में मात्र 21 सरकारी नौकरियां दी हैं। मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को कड़ी मेहनत और लाखों रुपया खर्च कर परीक्षा के लिए तैयार करता है, मगर परीक्षा में घोटाले हो जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि  इस देश के युवाओं को रोजगार बड़ी सरकारी कंपनियों, खेती, छोटे व्यापार और सेना से मिलता था। मोदी सरकार ने बड़ी कंपनियां तो अपने मित्रों को सौंप दी और सेना की भर्ती में अग्निवीर ले आए। अग्निवीर योजना में तो युवा ट्रेनिंग से ही वापस लौट रहे हैं। युवाओं का कहना है कि जब चार साल बाद बेरोजगार ही हो जाना है, ऐसे में यह कड़ी ट्रेनिंग किस काम की? 

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विपक्षी नेताओं और पार्टियों को चोर बता डाला। जिन नेताओं ने आजीवन देश के लिए संघर्ष किया है, उनका प्रधानमंत्री ने अपमान किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर पिछले कई महीने से जल रहा है, मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। बच्चों के सिर पर छत नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री जी 77 दिन तक चुप रहे। कल मजबूरी में जब एक भयावह वीडियो वायरल हुआ तो उन्होंने बयान दिया और उसमें भी राजनीति घोल दी। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिन उद्योगपतियों को देश की संपत्तियां सौंप दी हैं, वह एक दिन में 16 सौ करोड़ रुपये कमा रहे हैं, वहीं हमारा किसान एक दिन में 27 रुपये भी नहीं कमा पा रहा है। मध्यप्रदेश में आदिवासियों, दलितों और महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की व्यवस्था बनी हुई है। पैसे दो काम लो की नीति चल रही है। भाजपा के पास अब केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन बचा हुआ है। चार महीने बाद चुनाव होने जा रहे हैं, फिर उनके पास यह सब भी नहीं बचेगा। प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, वहीं हर वर्ग परेशान है। दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार चरम पर है। चाहे सीधी की घटना हो, नेमावर की घटना हो, खरगोन की घटना हो या अन्य क्षेत्रों की घटना से प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

कमलनाथ ने कहा कि आज हमारे संविधान पर खतरा बना हुआ है, हमारी संस्कृति पर हमला हो रहा है। आज हम सब के सामने चुनाती है, संस्कृति और संविधान को बचाने की, हमें अपनी संस्कृति और संविधान का रक्षक बनना है साथ ही साथ युवाओं के भविष्य का रक्षक बनना है आने वाली पीढ़ी के भविष्य का रक्षक बनना है। यदि नौजवानों का भविष्य ही अंधेर में रहेगा तो हमारे प्रदेश का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा, यह बड़ी चुनौती हम सबके सामने है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीMadhya Pradeshकांग्रेसकमलनाथमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए