लाइव न्यूज़ :

प्रियंका और कांग्रेस नेताओं को लोकतंत्र व किसानों के बारे में बोलने का अधिकार नहीं : उमा भारती

By भाषा | Updated: October 5, 2021 13:31 IST

Open in App

भोपाल, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हाल में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और उनकी पार्टी के अन्य लोगों को किसानों और लोकतंत्र के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है।

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद वहां जाने के दौरान रास्ते में वाद्रा को सोमवार को हिरासत में लिया गया था।

मंगलवार को कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि लखीमपुर खीरी में चार किसानों की हत्या के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया जबकि बिना किसी आदेश या प्राथमिकी के वह ‘‘पिछले 28 घंटों से नजरबंद’’ है।

इसके बाद, सुबह उमा भारती ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश की प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव वाद्रा और कांग्रेस के अन्य नेताओं को जिन मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है, उन पर ना बोलें।’’

भाजपा नेता ने अगले ट्वीट में कहा, ‘‘ आजादी के तुरंत बाद, देश में गांधीजी के कृषि को प्रमुख आर्थिक आधार मानने के सपने को उस समय के प्रधानमंत्री नेहरु जी ने ध्वस्त कर दिया। फिर तो कृषि और किसान पीछे छूटते ही गए।’’

उमा भारती ने आगे कहा, ‘‘ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस पार्टी, अपने मुंह से लोकतंत्र का उच्चारण करने का अधिकार खो चुकी है। 1984 के दंगों में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ही दस हजार सिखों को जिंदा भूना था। कांग्रेस के मुंह से अहिंसा शब्द शोभा नहीं देता।’’

भारती ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को उनका सुझाव है कि वे किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार के साथ सहयोगी एवं सकारात्मक रुख रखे।

इससे पहले सुबह वाद्रा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें किसानों के एक समूह को एक एसयूवी द्वारा कुचलते हुए दिखाया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नरेंद्र मोदी जी आपकी सरकार ने बगैर किसी आर्डर और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला यह व्यक्ति अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए