लाइव न्यूज़ :

आरआईएनएल का निजीकरण: जगनमोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख निर्णय पर पुन: विचार का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: February 7, 2021 12:59 IST

Open in App

अमरावती (आंध्र प्रदेश), सात फरवरी राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के निजीकरण के केंद्र सरकार के कदम की आलोचना के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख उनसे इस फैसले पर पुन:विचार करने का अनुरोध किया है। गौरतलब है कि आरआईएनएल का विशाखापत्तनम में इस्पात संयंत्र है।

रेड्डी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम की रक्षा की खातिर राज्य सरकार, इस्पात मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। उन्होंने बताया कि यह उपक्रम 20,000 लोगों को सीधे तौर पर तथा कई लोगों को अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार देता है।

प्रधानमंत्री को शनिवार को लिखे पत्र में रेड्डी ने कहा, ‘‘प्रदेश की रत्न इस कंपनी की रक्षा के लिए आंध्र प्रदेश सरकार इस्पात मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। इसलिए मैं अनुरोध करता हूं कि आप आरआईएनएल विशाखापत्तनम के विनिवेश की योजना पर पुन: विचार करें और संयंत्र को वापस पटरी पर लाने के लिए अवसरों को तलाशें।’’

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आरआईएनएल के निजीकरण का रास्ता हाल में साफ कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल द्वारा निजीकरण को मंजूरी देना राज्य के लोगों के बीच चर्चा और चिंता का विषय बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?