झारखंड के पूर्व राज्यपाल का निजी ई-मेल हैक, मामला दर्ज

By भाषा | Published: February 24, 2021 01:17 PM2021-02-24T13:17:21+5:302021-02-24T13:17:21+5:30

Private e-mail hack of former Jharkhand Governor, case registered | झारखंड के पूर्व राज्यपाल का निजी ई-मेल हैक, मामला दर्ज

झारखंड के पूर्व राज्यपाल का निजी ई-मेल हैक, मामला दर्ज

नोएडा, 24 फरवरी झारखंड के पूर्व राज्यपाल और पूर्व कैबिनेट सचिव प्रभात कुमार का ई-मेल आईडी हैक होने का मामला सामने आया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-39 में रहने वाले झारखंड के पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व कैबिनेट सचिव प्रभात कुमार ने थाना सेक्टर-39 में ई-मेल आईडी हैक होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में कहा कि अज्ञात साइबर हैकरों ने उनका निजी ई-मेल हैक कर लिया।

उपायुक्त ने बताया कि पूर्व राज्यपाल को इसकी जानकारी 22 फरवरी को उस समय हुई, जब वे अपना ई-मेल पासवर्ड डालकर खोलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो ऐसा करने में नाकामयाब रहे।

डीसीपी ने बताया कि पूर्व राज्यपाल को यह भी पता चला कि इस ई-मेल के जरिए संदेश भेजकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पूर्व राज्यपाल ने आशंका जताई है कि साइबर हैकर उनकी आईडी से राष्ट्र विरोधी गतिविधियां कर सकते हैं।

प्रभात कुमार 1963 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह 1998 से 2000 के बीच कैबिनेट सचिव पद पर रहे और बिहार से अलग झारखंड के गठन के बाद वह इस राज्य के पहले राज्यपाल बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Private e-mail hack of former Jharkhand Governor, case registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे