लाइव न्यूज़ :

इंदौर की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने लकड़ी काटने की मशीन से की आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 21, 2021 11:54 IST

Open in App

हत्या के जुर्म में इंदौर के केंद्रीय कारगार में उम्रकैद की सजा काट रहे 48 वर्षीय बंदी ने शनिवार को लकड़ी काटने की मशीन से कथित तौर पर गला रेतकर आत्महत्या कर ली। एमजी रोड पुलिस थाने के प्रभारी डीवीएस नागर ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि केंद्रीय जेल के बढ़ई कारखाने में काम करने के दौरान बंदी अनिल यादव (48) ने प्लाईवुड का नाप लिया और इसके बाद लकड़ी काटने की मशीन चलाकर अपना गला रेत लिया। वह शहर के आजाद नगर इलाके का रहने वाला था। उन्होंने बताया, ‘‘यादव के इस अप्रत्याशित कदम के बाद एक अन्य बंदी जितेंद्र वर्मा ने उसके हाथ से मशीन छुड़ाने की कोशिश की। जब वह ऐसा नहीं कर सका, तो उसने बिजली का वह स्विच बंद कर दिया जिससे इस मशीन का तार जुड़ा था। जब तक मशीन बंद होती, तब तक देर हो चुकी थी और गले पर गहरे घाव से ज्यादा खून बह जाने से यादव की मौत हो गई।’’ नागर ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यादव का शव जेल के बढ़ई कारखाने में खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने बताया कि यादव को 2019 में राज्य के नरसिंहपुर जिले के एक हत्याकांड में अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यादव को 2019 में ही नरसिंहपुर की जेल से इंदौर के केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी की मौत के मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 साल पुराने इंदौर बमकांड में फैसला: छत्रीपुरा थाने पर बम फेंकने वाले BJP नेता,पार्षद के जेठ समेत 11 को जेल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए