लाइव न्यूज़ :

प्रिंस चार्ल्स ने आईएमडी का दौरा किया, बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में की सेवा

By भाषा | Updated: November 13, 2019 20:22 IST

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स ने विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र में करीब 45 मिनट बिताए। यह केंद्र मौसम के पूर्वानुमान का मुख्य केंद्र है। उन्हें बताया गया कि किस तरह राडार, उपग्रह और डोप्लर राडार की मदद से चक्रवात के बारे में अनुमान जताया जाता है।

Open in App

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार को भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का दौरा किया और इस दौरान उन्हें ‘प्रारंभिक चेतावनी मौसम पूर्वानुमान प्रणाली’ और खासतौर से चक्रवात के पूर्वानुमान के बारे में बताया गया। वह बांग्ला साहिब गुरुद्वारे भी गए और लंगर के लिए चपाती बनाने में भी मदद की।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि प्रिंस चार्ल्स ने विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र में करीब 45 मिनट बिताए। यह केंद्र मौसम के पूर्वानुमान का मुख्य केंद्र है। उन्हें बताया गया कि किस तरह राडार, उपग्रह और डोप्लर राडार की मदद से चक्रवात के बारे में अनुमान जताया जाता है।

महापात्रा ने बताया कि आगंतुकों ने चक्रवात ‘बुलबुल’ के बारे में पूछा, जो पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल में आया था। आईएमडी के डीजी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें बताया कि आईएमडी पड़ोसी देशों के भी मौसम के पूर्वानुमान मुहैया कराता है।’’ इसके बाद उन्होंने बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में दर्शन भी किए।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने उन्हें एक कृपाण भेंट की। उन्होंने गुरुद्वारे की रसोई में सेवा भी की और लंगर के लिए चपाती बनाने में मदद की। प्रिंस चार्ल्स बुधवार को भारत की दो दिन की यात्रा पर आए हैं। यह भारत की उनकी 10वीं यात्रा है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट की। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?