प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

By भाषा | Published: March 5, 2021 10:18 AM2021-03-05T10:18:12+5:302021-03-05T10:18:12+5:30

Prime Minister wishes birthday Chief Minister of Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan | प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, पांच मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों ’’ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’

चौहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे। हालांकि कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने और बाद में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Prime Minister wishes birthday Chief Minister of Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे