लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update:राहुल गांधी ने पीएम मोदी से किया अनुरोध, कहा- कोरोना परीक्षण बढ़ाने की बाधाओं को जल्द से जल्द करें दूर

By भाषा | Updated: April 26, 2020 18:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अनुरोध किया है। उन्होंने पीएम मोदी से देश में इस महामारी पर नियंत्रण के लिये इसके परीक्षण को बढ़ाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिये तेज गति से काम करने का अनुरोध किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देविशेषज्ञों के मुताबिक व्यापक पैमाने पर परीक्षण करना कोरोना वायरस से निपटने का कारगर तरीका है।कांग्रेस परीक्षण का दायरा बढ़ाने की सरकार से लगातार मांग कर रही है। 

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण पर नियंत्रण के लिये इसके परीक्षण को बढ़ाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिये तेज गति से काम करने का अनुरोध किया है। 

गांधी ने रविवार (26 अप्रैल) को इस बारे में विशेषज्ञों की राय का हवाला देते हुये ट्वीट कर कहा, ‘‘इस वायरस से निपटने के लिये इसके संक्रमण की जांच का दायरा बढ़ाना ही कारगर विकल्प है। भारत को अभी एक लाख लोगों में से 40 हजार का परीक्षण कराने के स्तर को बढ़ाना होगा।’’ 

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के मुताबिक व्यापक पैमाने पर परीक्षण करना कोरोना वायरस से निपटने का कारगर तरीका है। गांधी ने कहा कि भारत में परीक्षण किट की उपलब्ध्ता के बावजूद कुछ बाधायें परीक्षण के दायरे को व्यापक बनाने में आड़े आ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस परीक्षण का दायरा बढ़ाने की सरकार से लगातार मांग कर रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप