लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें प्रधानमंत्री: सिब्बल

By भाषा | Updated: April 18, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की अपील की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग से अपील की कि वह चुनावी रैलियों पर रोक लगाए।

सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘लोगों के स्वस्थ होने की तुलना में कोविड-19 संक्रमण अधिक तेजी से फैल रहा है। मोदी जी: राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कीजिए। निर्वाचन आयोग: चुनावी रैलियों पर रोक की घोषणा करे। अदालत: लोगों के जीवन की रक्षा करें।’’

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,61,500 नए मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1,47,88,109 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मामले 18 लाख के पार पहुंच गए हैं।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक 1,501 संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए