लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी ईस्टर की शुभकामनाएं, कोरोना महामारी को लेकर की प्रार्थना

By गुणातीत ओझा | Updated: April 12, 2020 10:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की कि यह दिन कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए और ताकत प्रदान करे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।उन्होंने प्रार्थना की कि यह दिन कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए और ताकत प्रदान करे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रार्थना की कि यह दिन कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए और ताकत प्रदान करे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ईस्टर के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। हम ईसा मसीह के महान विचारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी दृढ प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि यह ईस्टर हमें कोविड-19 से सफलतापूवर्क निपटने और स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने के लिए और ताकत प्रदान करे।’’ इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बैठक की थी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन की अवधि और तमाम आवश्यक मुद्दों पर मुख्यमंत्रिय से उनकी राय जानी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों को लॉकडाउन के उल्लंघन को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने और लोगों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने को कहा है। सीएम के साथ बैठक के दौरान जो बात सबसे महत्वपूर्ण थी, वह यह कि पीएम ने 'जान है तो जहान है' की जगह इस बार 'जान भी, जहान भी' पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 34 लोगों की मौत, 909 नए मामले

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ताजा आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 909 मामले सामने आए हैं। अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 8356 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना से 34 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 273 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के कुल 8356 मामलों में से 7367 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 715 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस से सर्वाधिक 127 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील