लाइव न्यूज़ :

Video: पीएम मोदी को देखने के लिए पेड़ों पर चढ़े लोग, स्पीच रोककर मोदी बोले- नीचे उतरिए, सुरक्षित हैं आप? 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 13, 2019 19:55 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मेंगलुरू रैली में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को किसानों का ''दुश्मन'' करार दिया। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए लगातार रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी ने 13 अप्रैल को कर्नाटक के मेंगलुरू में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में काफी भीड़ उमड़ी। लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग आसपास के पेड़ों पर चढ़ गए थे। पीएम मोदी ने जब यह देखा तो अपना भाषण रोक कर उन लोगों से पेड़ से उतरने के लिए कहा। 

पीएम मोदी ने कहा, ''आप सुरक्षित हैं क्या? देखिए संभालिए अपने आप को। अगर आप लोगों को कुछ भी हो गया तो मुझे बहुत दुख होगा। मेरी गुजारिश है, अगर आपको ऐतराज ना हो तो आप नीचे आ जाए। नीचे आ जाइए। देखिए ऐसा रिस्क नहीं लेना चाहिए। मैं तो आपका ही हूं दोबारा आऊंगा। फिर मिलूंगा। भारत माता की जय।''

पीएम मोदी ने रैली में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार को किसानों की ''दुश्मन'' करार दिया। 

मोदी ने कहा, देश ने कांग्रेस को 20 वीं शताब्दी में मौका दिया लेकिन इसे एक परिवार को देकर पार्टी ने यह मौका गंवा दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस और जद एस के लिए ‘परिवारवाद’ प्रेरणा है लेकिन हमारे लिए ‘राष्ट्रवाद’ है। 

पीएम नरेंद्र मोदी खुद उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पिछले आम चुनाव में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को तीन लाश से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी 25 अप्रैल को वाराणसी में रोडशो करने के बाद 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?