लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में चार मुख वाले सिंह के राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 11, 2022 14:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये संसद की छत पर चार मुख वाले सिंह वाले राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। इसे अशोक चिह्न कहा जाता है और इस राजकीय प्रतीक को वाराणसी के सारनाथ स्थित अशोक लाट से लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने नये संसद की छत पर चार मुख वाले सिंह के राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण कियाइसे अशोक चिह्न कहा जाता है, जिसे वाराणसी के सारनाथ स्थित अशोक लाट से लिया गया है

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नये संसद की छत पर लगाये गये चार मुख वाले सिंह के राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया।

इसे अशोक चिह्न कहा जाता है और इस राजकीय प्रतीक को वाराणसी के सारनाथ स्थित अशोक लाट से लिया गया है। इस चिन्ह में चार सिंह हैं, जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े हैं।

इस प्रतीक चिन्ह के नीचे एक गोल आधार है, जिस पर हाथी, घोड़ा, सांड़ और सिंह बने हुए हैं, जिन्हें दौड़ती हुई मुद्रा में दर्शाया गया है।

पीएम मोदी के हाथों के राष्ट्रीय चिन्ह के अनावरण के बाद अधिकारियों ने कहा कि कांस्य से बने इस प्रतीक का कुल वजन 9,500 किलोग्राम है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है।

उन्होंने कहा कि इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर कास्ट किया गया है और राष्ट्रीय प्रतीक को सपोर्ट करने के लिए लगभग 6,500 किलोग्राम वजन वाले स्टील की सपोर्ट कास्ट का भी निर्माण किया गया है। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय प्रतीक के उद्घाटन के बाद नई संसद के निर्माण में लगे मजदूरों से भी बातचीत की।

नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम आठ अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया है। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना भी शामिल है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय संसद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप