लाइव न्यूज़ :

'वामपंथियों ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था', अगरतला में लेफ्ट-कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

By शिवेंद्र राय | Updated: February 13, 2023 18:43 IST

त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। इस समय राज्य में बीजेपी सत्ता पर काबिज है। 16 फरवरी 2023 को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगरतला में एक चुनावी रैली को संबोधित कियाकहा - भाजपा बदले की नहीं बदलाव की राजनीति करती हैकहा - वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को गुलाम और खुद को बादशाह मान लिया था

अगरतला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में सनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पिछली कांग्रेस और वामपंथी सरकारों पर खूब निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस-लेफ्ट त्रिपुरा को बर्बाद कर देंगे इसललिए यहां पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा, "हमने त्रिपुरा में शांति और कानून का शासन स्थापित किया। यह इस बात से स्पष्ट है कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों के झंडे दिखाई देते हैं। पहले के समय के विपरीत जब एक ही पार्टी हुआ करती थी। वामपं​थी और कांग्रेस अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये केरल में कुश्ती करते हैं और त्रिपुरा में दोस्ती कर रहे हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, "भाजपा बदले की नहीं बदलाव की राजनीति करती है। जनहित और राष्ट्रहित की राजनीति करती है। इसलिए पिछली बार की तुलना में इस बार भाजपा ज्यादा वोटों के साथ वापसी कर रही है। आपके आशीर्वाद से कर रही है। वामपंथियों ने त्रिपुरा को विनाश के रास्ते पर धकेल दिया था। सरकारी दफ्तरों पर काडर का कब्जा, पुलिस थानों और व्यापार-कारोबार पर काडर का कब्जा था। वामपंथियों ने त्रिपुरा के लोगों को गुलाम और खुद को बादशाह मान लिया था।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार के डबल लाभ का एक और उदाहरण है 'पीएम-किसान योजना'। 'पीएम-किसान योजना' के तहत किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि की राशि 6,000 रुपए प्रति वर्ष से बढ़ाकर 8,000 रुपए किया जाएगा। बीमारी की हालत में इलाज का खर्च किसी भी गरीब के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है। इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार 'आयुष्मान योजना' लेकर आई है। इस योजना के ​तहत त्रिपुरा के करीब 2 लाख लोगों  ने अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवाया है।

बता दें कि त्रिपुरा विधानसभा का  कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त हो रहा है। इस समय राज्य में बीजेपी सत्ता पर काबिज है। 16 फरवरी 2023 को त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और नतीजे 2 मार्च का आएंगे।

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीकांग्रेससीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील