लाइव न्यूज़ :

हाथरस गैंगरेप पर बढ़ते बवाल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से की बात, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा

By विनीत कुमार | Updated: September 30, 2020 10:59 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस गैंगरेप मामले पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। योगी आदित्यनाथ की ओर से बताया गया है कि इस मामले में जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है जो 7 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी।

Open in App
ठळक मुद्देहाथरस गैंगरेप मामले पर बढ़ते बवाल के बीच पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ से की बातयोगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- पीएम ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही

हाथरस की 19 साल की दलित लड़की के साथ गैंगरेप और फिर उसकी मौत की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। ये जानकारी योगी आदित्यनाथ की ओर से दी गई। सीएम योगी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि पीएम ने उनसे इस पूरी घटना पर बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

योगी आदित्यनाथ की ओर से साथ ही ये जानकारी भी दी गई कि पूरे मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है। ये टीम 7 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस केस में जल्द न्याय के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट भी भेजा जा रहा है।

इस बीच पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि युवती का जबरन आधी रात में अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार जबरन कराए जाने को मुद्दे को लेकर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने हालांकि सफाई दी है कि अंतिम संस्कार ‘परिवार की इच्छानुसार' किया गया।

बता दें कि युवती का 14 सितंबर को चार पुरुषों ने हाथरस के एक गांव में सामूहिक बलात्कार किया था। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। उसकी हालत और खराब होने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया, जहां उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मौत की खबर फैलते ही कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे।  

वहीं, हाथरस के डीएम ने कहा, 'अंतिम संस्कार बिना परिवार की मर्जी के कराया गया, ये बात सही नहीं है। पिता और भाई ने इसके लिए रजामंदी दी। परिवार के सदस्य भी अंतिम संस्कार के समय मौजूद थे। शव को ले जाने वाली गाड़ी गांव में 12.45 से 2.30 तक मौजूद रही थी।' 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए