लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात‘, चंडीगढ़ के स्ट्रीट वेंडर संजय राणा के जज्बे को किया सलाम 

By वैशाली कुमारी | Updated: July 25, 2021 16:20 IST

प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में संजय राणा की तारीफ की है, जो चंडीगढ़ में टीकाकरण करवा रहे लोगों को मुफ्त में छोले भटूरे  खिला रहें है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में संजय राणा की तारीफ की हैपंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने संजय राणा का पोस्ट ट्विटर पर शेयर किया थासंजय राणा कोरोना का टीका लगवाकर आने वालों को मुफ्त छोले-भटूरे खिलाते हैं।

कोरोना महामारी के चलते कई लोगों के घर उजड़ गए। कई लोगों ने आपनों को इस भयावह बीमारी के चलते खो दिया और कई लोग तो अभी भी इसके खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इस दुख भरी घड़ी में अगर हम सब साथ मिल कर इस महामारी से लड़ें तो हम जरूर कामयाब हो जाएंगे। कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए चंडीगढ़ का एक शख्स जी-जान से जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में चंडीगढ़ के स्ट्रीट वेंडर संजय राणा के जज्बे को सलाम किया है। 

बता दें कि प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में संजय राणा की तारीफ की है, जो चंडीगढ़ में टीकाकरण करवा रहे लोगों को मुफ्त में छोले भटूरे खिला रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'चंडीगढ़ सेक्टर-29 बी के मार्केट में संजय राणा जी एक फूड स्टॉल चलाते हैं और साइकिल पर छोले भटूरे बेचते हैं। छोले भटूरे लगाने वाले संजय राणा कोरोना टीकाकरण करवाने वाले लोगो को मुफ्त में छोले भटूरे खिलाते हैं और वे पिछले एक महीने से इस कार्य में जुटे हुए हैं।' उनकी सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि उनके स्वादिष्ट छोले भटूरे मुफ्त खाने के लिए आपको दिखाना होगा कि आपने उसी दिन टीकाकरण कराया है। 

पीएम ने आगे यह भी कहा कि समाज के कल्याण के लिए पैसे से ज्यादा सेवा और समाज के प्रति अपने कर्तव्य की भावना होनी चहिए और इसका उदाहरण है हमारे संजय भाई जो इस बात को साबित कर रहे हैं। संजय राणा साइकिल पर छोले-भटूरे की दुकान लगाते हैं और हर दिन 50 से ज्यादा लोग जो यहां टीका लगवाकर आते हैं, मुफ्त में एक प्लेट छोले-भटूरे खाते हैं।

 

वहीं इससे पहले भी पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने सेक्टर-29 के स्ट्रीट वेंडर संजय राणा से जुड़ी पोस्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। ताकि लोग कम से कम एक स्ट्रीट वेंडर के जज्बे को देखकर ही टीकाकरण कराने के लिए आगे आएं। संजय राणा ने कहा कि कोरोना महामारी में वे लोगों की सेवा करना चाहते थे, लेकिन वह आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं थे कि वह अपनी तरफ से कुछ कर पाते। लेकिन अब सरकार के टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए जो लोग टीकाकरण करा कर आ रहे हैं, उन्हें एक प्लेट छोले भटूरे फ्री में खिलाकर सेवा कर रहे हैं। 

जहां दुनिया के सभी लोग टीकाकरण को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं भारत भी इस मामले में पीछे नहीं है। देश में वैक्सीन अभियान को शुरू करने के साथ ही कई बड़ी, मध्यम और छोटी कंपनियों ने टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के ऑफर्स और स्कीम निकाली है। कई कंपनियां भी टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए आगे आई हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे