लाइव न्यूज़ :

वीडियो: PM मोदी ने हजीरा में एलएंडटी आर्मड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन

By स्वाति सिंह | Updated: January 19, 2019 13:25 IST

कंपनी ने इन तोपों के निर्माण के लिए सूरत से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने हजीरा स्थित केंद्र में आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूरत के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) की होवित्जर तोप निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित थीं।

बता दें कि एल एंड टी ने 2017 में भारतीय सेना को के9 वज्र-टी 155 मिलिमीटर ‘ट्रैक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड’ तोप प्रणालियों की 100 इकाइयों की आपूर्ति करने के लिए 4,500 करोड़ रुपये का अनुबंध हासिल किया था।

कंपनी ने इन तोपों के निर्माण के लिए सूरत से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने हजीरा स्थित केंद्र में आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स स्थापित किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आर्मर्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स देश के निजी क्षेत्र के दायरे में आने वाला पहला ऐसा केंद्र है। 

बता दें कि इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी बतौर प्रधानमंत्री दूसरी बार दादर-नगर हवेली की राजधानी सिलवासा भी जाएंगे। यहां वह लगभग 1,700 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की शुरुआत करेंगे।इसके साथ ही वह सिलवासा में 189 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज की नींव रखेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील