लाइव न्यूज़ :

Ambedkar Jayanti 2025: पीएम मोदी ने बाबासाहेब को किया याद, 135वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2025 09:53 IST

Ambedkar Jayanti 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Open in App

Ambedkar Jayanti 2025: आज यानी 14 अप्रैल को भारत के संविधान निर्माता और समाज सुधारक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई जा रही है। इस दिन डॉक्टर अंबेडकर का जन्म हुआ था और आज उन्होंने तमाम नेता श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. भीम राव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि अंबेडकर की प्रेरणा के कारण ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि अंबेडकर के सिद्धांत और विचार ‘आत्मनिर्भर’ एवं विकसित भारत के निर्माण को मजबूत और तेज करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।’’ 

अंबेडकर को अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण के लिए उनके आजीवन संघर्ष और संविधान का मसौदा तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। एक दलित परिवार में 1891 में जन्मे अंबेडकर एक प्रतिभाशाली छात्र थे, जो विदेश में अध्ययन करने गए थे। भारतीय समाज में उनके द्वारा झेले गए भेदभाव ने उन्हें एक प्रतिबद्ध समाज सुधारक बना दिया। वह भारत के पहले कानून मंत्री थे और 1956 में उनका निधन हो गया।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद परिसर में प्रेरणा स्थल पर डॉ. बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, राज्यसभा के उप सभापति डॉ हरिवंश, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा एलओपी राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी।

टॅग्स :डॉ भीम राव अंबेडकर जयंतीनरेंद्र मोदीसंसदभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?