लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह से 1 दिन पहले राम-सेतु पहुंचे, जानें क्या है स्थान का महत्व

By आकाश चौरसिया | Updated: January 21, 2024 11:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह तमिलनाडु में धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई का दौरा किया, जहां राम सेतु बनाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अरिचल मुनाई प्वाइंट पर अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अरिचल मुनाई का दौरा कियायह वह स्थान है, जहां राम-सेतु बनाया गया थापीएम मोदी ने अरिचल मुनाई प्वाइंट पर अनुलोम-विलोम का अभ्यास

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह तमिलनाडु में धनुषकोडी के पास अरिचल मुनाई का दौरा किया, जहां राम सेतु बनाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अरिचल मुनाई प्वाइंट पर अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया। पीएम का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की मूर्ति के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान श्री कोठंडारामा स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना भी की। कोठंडारामा नाम का अर्थ धनुषधारी राम है, जो धनुषकोडी में स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यहीं पर रावण के भाई विभीषण पहली बार भगवान राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी।

कुछ पुरानी कथाएं यह भी कहती हैं कि यही वह स्थान है जहां भगवान राम ने विभीषण का राज्याभिषेक किया था। प्रधानमंत्री ने धुनषकुडी का भी दौरा किया, जहां प्रभु राम ने रावण को हराने की शपथ ली थी। यह पवित्र स्थान वो जगह है, जहां से वे लंका के लिए आगे बढ़े थे। वहीं, एक दिन पहले तिरुचिरापल्ली की श्री रंगनाथस्वामी और रामेश्वरम की श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिरभी पहुंचे थे।  

टॅग्स :राम मंदिरनरेंद्र मोदीराम जन्मभूमिBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए