लाइव न्यूज़ :

मूर्ति तोड़ने की घटनाओं से पीएम नरेंद्र मोदी नाराज, सख्त एक्शन के निर्देश

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 7, 2018 13:26 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवायजरी जारी की है।

Open in App

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद हिंसा और मूर्ति तोड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। त्रिपुरा में रूसी क्रांति के नायक व्लादिमिर लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने के बाद तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में समाज सुधारक ईवीआर रामास्वामी 'पेरियार' की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया। देशभर में मूर्ति तोड़ने की घटनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्रालय से बात की और कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवायजरी जारी करते हुए अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः- लेनिन की मूर्ति के बाद तमिलनाडु में पेरियार की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, दो व्यक्ति गिरफ्तार

तमिलनाडु में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने फेसबुक पोस्ट लिखा था जिसमें पेरियार की प्रमिमा गिराने के लिए उकसाया गया था। बीजेपी नेता एच राजा ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था 'लेनिन कौन है तथा लेनिन और भारत के बीच क्या संबंध है? भारत और कम्युनिस्टों के बीच क्या संबंध है? आज त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति हटाई गई और कल तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति होगी। ' हालांकि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- त्रिपुरा: बीते तीन दिनों से हिंसा का दौर जारी, गिराई गई लेनिन की मूर्ति, धारा 144 लागू

इससे पहले मंगलवार दिन में ही बीजेपी के कुछ संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति को गिरा दिया था। बता दें कि त्रिपुरा में प्रशासन, भारतीय जनता पार्टी और मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से सभी से शांति बनाए रखने के आह्वान के बावजूद यहां चुनाव के बाद की हिंसा मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रही।

मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। घटना बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे की है। हालांकि इस हमले में किसी की घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस पूरी घटना का वीडियो  कोयंबटूर के चिथापुडुर के कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।  फिलहाल भाजपा नेताओं ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतमिलनाडुराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर