लाइव न्यूज़ :

Pravasi Bharatiya Divas: पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले- "प्रवासी भारतीयों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी..."

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2025 12:03 IST

Pravasi Bharatiya Divas: नरेंद्र मोदी गुरुवार को ओडिशा में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए तैयार हैं।

Open in App

Pravasi Bharatiya Divas:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन ‘प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन ने सफर शुरू किया। यह ट्रेन प्रवासी भारतीयों को तीन सप्ताह तक देशभर के कई पर्यटक और धार्मिक स्थलों की यात्रा कराएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। 

इस दौरान पीएम ने कहा, ""दोस्तों, हम आपकी सुविधा और आराम को बहुत महत्व देते हैं। आपकी सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम संकट की स्थिति में अपने प्रवासी भारतीयों की मदद करना अपनी जिम्मेदारी समझते हैं, चाहे वे कहीं भी हों।"

गौरतलब है कि  प्रवासी भारतीय दिवस का 18वां संस्करण आठ जनवरी से 10 जनवरी तक विदेश मंत्रालय और ओडिशा सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करने के अलावा, प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय एक्सप्रेस को रिमोट के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे।

दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली यह सेवा भारतीय प्रवासियों के लिए एक विशेष पर्यटक ट्रेन है जो तीन सप्ताह तक उन्हें भारत के कई पर्यटन और धार्मिक स्थलों का सफर कराएगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीओड़िसामोदीRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए