लाइव न्यूज़ :

बाबासाहेब पुरंदरे ऐसे समय में अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा होगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2021 21:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, बाबासाहेब पुरंदरे ऐसे समय में अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा होगा. उन्होंने कहा, 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, तो यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बाबासाहेब हमेशा राष्ट्र के लिए समर्पित रहे हैं. 

Open in App

विश्वविख्यात इतिहासकार और पद्मभूषण से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे के जन्मशताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, मैं आदरणीय बाबा साहेब पुरंदरे जी को जीवन के सौवें वर्ष में प्रवेश के लिए हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ. उनका मार्गदर्शन, उनका आशीर्वाद जैसे अभी तक हम सबको मिलता रहा है, वैसे ही आगे भी लंबे समय तक मिलता रहे, ये मेरी मंगलकामना है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, बाबासाहेब पुरंदरे ऐसे समय में अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वर्ष मना रहा होगा. उन्होंने कहा, 'आजादी का अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, तो यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बाबासाहेब हमेशा राष्ट्र के लिए समर्पित रहे हैं. 

बता दें कि पद्म विभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध लेखक बलवंत मोरेश्वर उर्फ बाबासाहेब पुरंदरे 100 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिवस पर  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल कोश्यारी ने फोन कर पुरंदरे को बधाई दी और बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली.

इस मामले में महाराष्ट्र राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने शिव शाहीर बाबासाहेब पुरंदरे को उनके 100वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट