लाइव न्यूज़ :

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद नरेंद्र मोदी स्वदेश हुए रवाना, जानें इस यात्रा की अहम बातें

By भाषा | Updated: November 15, 2019 02:28 IST

पीएम मोदी पांच सबसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं-- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे थे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील में ‘बहुत सार्थक’ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद बृहस्पतिवार देर रात स्वदेश रवाना हो गये। इस शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स के सदस्य देशों ने व्यापार, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

पीएम मोदी पांच सबसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं-- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ ब्राजील में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बहुत ही सार्थक रहा। हमने व्यापार, नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने के लिए उपयोगी बातचीत की। भावी विषयों पर ध्यान देने से निश्चित ही सहयोग और गहरा होगा जिससे हमारे संबंधित देशों के लोगों को लाभ होगा।’’ यह छठी बार है कि जब मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

पहली बार उन्होंने 2014 में फोर्टालेजा में ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लिया था। यह शहर भी ब्राजील में ही स्थित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ ब्रिक्स में आपसी संबंध मजबूत हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स के 11वें सम्मेलन के सफल समापन के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गये। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों ने नये क्षेत्रों में सहयोग की तरफ कदम बढ़ाया और वैश्विक भविष्य का नेतृत्व करने के लिए अपने वास्ते महत्वाकांक्षी मार्ग निर्धारित किया।’’

मोदी ने गुरूवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अपने मित्र राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ मुलाकात करके बहुत अच्छा लगा। हमने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।’’ भाषाा राजकुमार अमित अमित

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए