लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा, "अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 15, 2023 06:33 IST

पीएम मोदी ने लाल किले की प्रचीर से तिरंगा फहराने के देश की जनता से आह्वान किया है कि वो आजादी के अमृतकाल में संकल्प लें कि वो अपनी मेहनत और संकल्प से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी पीएम मोदी ने लाल किले की प्रचीर से तिरंगा फहराने के पूर्व देश की जनता से आह्वान कियाआजादी के अमृतकाल में संकल्प लें कि वो मेहनत और संकल्प से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी है। लाल किले की प्रचीर से तिरंगा फहराने के पूर्व पीएम मोदी ने देश की जनता से आह्वान किया है कि वो आजादी के अमृतकाल में संकल्प लें कि वो अपनी मेहनत और संकल्प से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे। 

प्रधानमत्री मोदी ने ट्वीट करते कहा, "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद!"

प्रधानमंत्री मोदी की बधाई से पूर्व देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर महिलाओं के विकास को स्वाधीनता संग्राम का आदर्श बताते हुए  देशवासियों से महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने की अपील की ताकि आधी आबादी साहस के साथ हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाओं ने ऐसे अनेक क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बना लिया है जिनमें कुछ दशकों पहले उनकी भागीदारी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘मुझे यह देखकर प्रसन्नता होती है कि हमारे देश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आर्थिक सशक्तीकरण से परिवार और समाज में महिलाओं की स्थिति मजबूत होती है।’

स्वतंत्रता दिवस के आज के उत्सव की बात करें तो पूरे देश में इस धूमधाम से मनाने की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस अवसर पर लालकिले की सुरक्षा चाकचौबंद है। पीएम मोदी यहीं से झंडा फहराकर पूरे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि आजादी के इस पावन दिन पर प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों के कल्याण के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। इसके अलावा वो मौजूदा योजनाओं की उपलब्धियां को भी देश की जनता के सामने रख सकते हैं।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मूआजादी का अमृत महोत्सव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील